बुलेटिन इंडिया, संवाददाता। 

बोकारो। भारत में मानवाधिकार दिवस के रूप में 20 मार्च एक ऐतिहासिक महत्व रखता है। इसी दिन वर्ष 1927 में भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ ग्राम में ऐतिहासिक जल सत्याग्रह का आयोजन किया गया था। इस आंदोलन के माध्यम से समाज के वंचित और शोषित वर्ग को सार्वजनिक जलस्रोतों पर समान अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया था।

महाद सत्याग्रह की स्मृति में आज बोकारो में दलित समाज के प्रबुद्धजनों ने बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए कहा कि बाबा साहेब के संघर्षों की बदौलत ही समाज में समानता और अधिकारों की बात हो सकी।

Advertisement

माल्यार्पण कार्यक्रम में देवनंद राम, चंद्रमणि राम, राम बाबू रोहित, मनोज रविदास, अनिल कुमार, अशोक कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *