बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की वरिष्ठ कार्यकर्ता और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की नेत्री कॉमरेड सीनगी खलखो (60) का आज सुबह 11:30 बजे रिम्स में निधन हो गया। वह पिछले कुछ वर्षों से बीमार थीं और हाल ही में उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

Advertisement

कॉमरेड सीनगी खलखो 80 के दशक से भाकपा (माले) से जुड़ी हुई थीं और उन्होंने पार्टी के संघर्षों को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया था। उनका घर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक केंद्र की तरह था, जहां हमेशा राजनीतिक चर्चाएं और संगठनात्मक गतिविधियां चलती रहती थीं। उन्होंने अपनी पीढ़ी के अनुभवों और संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

कॉमरेड सीनगी खलखो ने न केवल पार्टी के शुरुआती संघर्षों में हिस्सा लिया बल्कि वर्तमान दौर की तमाम लड़ाइयों में भी सक्रिय रहीं। शांत और सरल स्वभाव की कॉमरेड सीनगी ने व्यक्तिगत परेशानियों के बावजूद कभी भी पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में कमी नहीं आने दी। उन्होंने ऐपवा की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य और रांची जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपना उल्लेखनीय योगदान दिया।

Advertisement

भाकपा (माले) और ऐपवा ने उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन सर्वहारा वर्ग के संघर्षों के लिए समर्पित था और उनकी स्मृति हमेशा पार्टी के आंदोलन का मार्गदर्शन करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *