बुलेटिन इंडिया, डेस्क।

आद्रा। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधीन आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, ट्रैक मशीन, ओवरहेड विद्युत उपकरण (टीआरडी) तथा सिग्नल एवं दूरसंचार (एसटी) विभागों द्वारा संयुक्त रूप से रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह ब्लॉक दिनांक 21 अप्रैल 2025 (सोमवार) से 27 अप्रैल 2025 (रविवार) तक लागू रहेगा। इस तकनीकी कार्य के कारण कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

रद्द की गई ट्रेन सेवाएं

ब्लॉक के दौरान निम्नलिखित यात्री ट्रेन सेवाएं पूर्ण रूप से रद्द रहेंगी:  

1. 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर – 21 से 27 अप्रैल 2025 तक।  

2. 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) मेमू एक्सप्रेस – 21 और 24 अप्रैल 2025 को।  

आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें (शॉर्ट-टर्मिनेशन/शॉर्ट-ओरिजिनेशन)  

1. 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू पैसेंजर – 21, 25 एवं 27 अप्रैल 2025 को विष्णुपुर स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में विष्णुपुर से मिदनापुर तक की सेवा रद्द रहेगी।  

2. 68056/68060 (टाटा–आसनसोल–बाराभूम) मेमू पैसेंजर – 21 और 26 अप्रैल 2025 को आद्रा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा से आसनसोल के मध्य सेवा रद्द रहेगी।  

नियंत्रित की जाने वाली ट्रेनें 

12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस को 21, 24 और 26 अप्रैल 2025 को बोकारो–पुनदाग खंड में 30 मिनट तक रोका जा सकता है, यदि ट्रेन निर्धारित समय पर चलती है।

Advertisement

दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन सेवाओं की स्थिति की जानकारी अवश्य लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *