बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

बोकारो। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक गलियारों में विवाद गहराता जा रहा है। इस टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

राजद के बोकारो जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है, लेकिन उसके मंत्री विजय शाह ने बहादुर महिला सैनिक कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बेहद आपत्तिजनक और घटिया टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल भाजपा की “गंदी मानसिकता” और “ओछी सोच” को दर्शाता है, बल्कि उसके “असली चाल, चेहरा और चरित्र” को भी उजागर करता है।

 

बुद्ध नारायण यादव ने मांग की कि विजय शाह को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय जनता दल बोकारो की ओर से यह स्पष्ट मांग की जाती है कि ऐसे मंत्री को सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।”

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहां एक ओर देश के सभी विपक्षी दल राष्ट्रहित में एकजुटता का परिचय दे रहे हैं, वहीं भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है।

Advertisement

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, विपक्ष ने इस बयान को मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार और भाजपा नेतृत्व पर भी निशाना साधा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *