• होली के दिन हुए खूनी संघर्ष में सोनू मुंडा की मौत, 15 आरोपी गिरफ्तार।

बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

रांची। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार बस्ती में होली के दिन हुए हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल सोनू मुंडा की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 10 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों के नाम अनिल यादव (42), कृष कुमार (19), रितेश कुमार (19), विशाल कुमार यादव (21), रोहित कुमार (24), रोहन कुमार (19), सुनील राय (38), दीपक कुमार (26), रंजीत यादव (36), सुमीत कुमार (28), मीना देवी (45), राधा कुमारी (26), पूनम देवी (28), खुशी कुमारी (25) और ममता देवी (55) बताए जा रहे हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement

मुख्य आरोपी के अवैध होटल पर चला बुलडोजर 

इस मामले के मुख्य आरोपी शत्रुघ्न राय की संपत्ति पर भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। आरोप है कि शत्रुघ्न राय ने रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से राजू भोजनालय नाम का होटल बना लिया था। रेलवे विभाग और नामकुम अंचल अधिकारी की शिकायत पर रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार होटल को JCB से ध्वस्त कर दिया गया।

Advertisement

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात  

घटना के मद्देनजर इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *