बुलेटिन इंडिया, संवाददाता 

बोकारो। रोटरी क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन बिपिन चाचन की आधिकारिक क्लब विजिट संपन्न हुई। यह आयोजन सेवा, नेतृत्व और रोटरी के मूल्यों का सजीव उत्सव बन गया। क्लब की मीटिंग संख्या 2675 की शुरुआत क्लब अध्यक्ष रोटेरियन महेश कुमार गुप्ता और सचिव रोटेरियन जतिन अग्रवाल ने की।

 

इस विशेष अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन बिपिन चाचन, फर्स्ट लेडी रोटेरियन शिल्पी चाचन तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मन्नू श्रीवास्तव ने किया। रोटेरियन शमिता मुखर्जी ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और रोटेरियन स्वगतिका प्रधान ने फर्स्ट लेडी का मंच पर स्वागत किया, जबकि रोटेरियन अलका गुप्ता ने पुष्पभिनंदन किया।

Advertisement

पीडीजी महेश केजरीवाल और रोटेरियन पुष्पा केजरीवाल को रोटेरियन संध्या राज ने सम्मानित किया। ओएनजीसी के वरिष्ठ अधिकारी श्री टी. एन. उन्नीकृष्णन नायर और श्री बलबीर सिंह का स्वागत रोटेरियन नरेश लोधा और पीपी रोटेरियन पी. ए. ज़कारिया ने किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें सभी प्रमुख अतिथियों ने भाग लिया। एनी श्रीमोयी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद सचिव जतिन अग्रवाल ने क्लब की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें क्लब की सेवा योजनाओं, युवा सहभागिता तथा जनसहभागिता पर प्रकाश डाला गया।

 

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन महेश गुप्ता ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों और प्रस्तावित ‘जीवन रक्षक एम्बुलेंस योजना’ की जानकारी दी, जिसे ओएनजीसी के सहयोग से क्रियान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती रीता मुंशी को रोटेरियन तथा श्री टी. एन. उन्नीकृष्णन नायर को मानद रोटेरियन की उपाधि प्रदान की गई।

 

पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश केजरीवाल ने क्लब की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सदस्यों को प्रेरित किया। रोटेरियन संजय तिवारी ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिपिन चाचन का परिचय देते हुए उनके सेवा कार्यों और नेतृत्व गुणों को उजागर किया।

 

मुख्य वक्ता के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिपिन चाचन ने क्लब की सक्रियता, एम्बुलेंस योजना की दूरदर्शिता और संगठनात्मक एकता की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में स्थायी कार्यों पर बल देते हुए गुणवत्तापूर्ण सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

 

समारोह के अंत में स्मृति उपहार भेंट किए गए। रोटेरियन निरुपमा सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। लकी ड्रा और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपरांत सहभोज और फेलोशिप का आयोजन विभिन्न रोटेरियन सदस्यों द्वारा किया गया। यह आयोजन क्लब की सेवा प्रतिबद्धता और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण बना।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *