• आदिवासीयों को नक्सल के नाम पर दमन व हत्या करना बंद करो : आदिवासी संघर्ष मोर्चा झारखंड

बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

रांची। नक्सलवाद के नाम पर आदिवासियों के दमन और हत्याओं के विरुद्ध आवाज़ उठाते हुए ‘आदिवासी संघर्ष मोर्चा’ ने आगामी 8-9 जून को रांची में राष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित करने की घोषणा की है। इस कन्वेंशन की तैयारियों को लेकर आज रांची स्थित महेन्द्र सिंह भवन में झारखंड राज्य स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के राज्य संयोजक जगरनाथ उरांव ने की, जबकि इसमें राष्ट्रीय संयोजक देवकीनंदन बेदिया समेत राज्य और क्षेत्रीय स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इनमें आर.डी. मांझी, पलटन हांसदा, सुरेश बेदिया, भुण्डा बास्के, नागेश्वर मुंडा, अंजेला तिग्गा, महाबीर मुंडा, दिनेश कुमार किस्कू, पवन सोरेन सहित दर्जनों प्रतिनिधि शामिल थे। भाकपा-माले के राज्य सचिव मनोज भक्त सहित अन्य नेताओं की भी उपस्थिति रही।

बैठक की शुरुआत कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए जवानों को एक मिनट के मौन श्रद्धांजलि देकर की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी कन्वेंशन में देश के 15 राज्यों से लगभग 150 प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कन्वेंशन की सफलता हेतु पूरे झारखंड में आदिवासी समुदायों के बीच व्यापक जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।

Advertisement

मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि वह आदिवासियों पर होने वाले अन्याय, विशेषकर उन्हें नक्सली करार देकर झूठे मुठभेड़ों में मारे जाने के खिलाफ सशक्त आवाज़ उठाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *