बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।
बोकारो। झारखंड आंदोलनकारी सह भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के संस्थापक स्वर्गीय धानसिंह मुंडारी की पत्नी लक्ष्मी मुंडारी का सोमवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 85 वर्ष की थीं और लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थीं।
उनके बेटे मनोज सिंह मुंडारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन की जानकारी साझा की। मंगलवार को गरगा नदी के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में योगो पूर्ती, महेश मुंडा, संजय गागराई, बैधनाथ बेसरा, झरीलाल पत्रा, रामरतन टुडू, चादूं मुंडा, संजय सिंह, संदीप दादेल, सुमित कुमार और अवधेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।