बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

हजारीबाग हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकी के समीप हु‌ई सड़क दुघर्टना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना का कारण:
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हजारीबाग से बोकारो के फुसरो तक चलने वाली नेहा बस संख्या JH02V 0543 हजारीबाग से फुसरो की ओर जा रही थी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। इसी दौरान नरकी के समीप बस का टायर फटने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

मौके पर राहत और बचाव कार्य:
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए हजारीबाग और बोकारो के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया। बस के नीचे दबे यात्रियों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

घटनास्थल का माहौल:
सड़क दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मदद का भरोसा दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *