• हरला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार मोटरसाइकिलें बरामद
बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।
बोकारो। हरला थाना क्षेत्र में सक्रिय एक अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। वादी प्रशांत कुमार, उम्र 43 वर्ष, निवासी सेक्टर-9/B, स्ट्रीट-15, क्वार्टर नंबर 1014, थाना हरला, जिला बोकारो द्वारा 22 अप्रैल को दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर हरला थाना कांड संख्या 62/2025, धारा 303 (2)/317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक बोकारो व नगर उपाधीक्षक के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी अनिल कच्छप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य अभियुक्त – दिल पसंद राय, फिरोज अंसारी और मनीष सिंह – को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों को रईसुद्दीन सैफी, सैफी अहमद और कबाड़ी मुंशी ब्रजकिशोर सिंह की मदद से काटकर सस्ते दामों पर बेचा जाता था।

गिरफ्तार आरोपी एवं उनके आपराधिक इतिहास इस प्रकार हैं:
1. दिल पसंद राय (23 वर्ष): निवासी धनगड़ी, थाना हरला, जिला बोकारो। पूर्व में हरला और जरीडीह थानों में कई मामलों में आरोपी।
2. फिरोज अंसारी उर्फ फिरोज मोहम्मद (21 वर्ष): वर्तमान निवासी नेपाली पाड़ा, हरला; स्थायी निवासी सिवान, बिहार। कई आपराधिक मामलों में नाम दर्ज।
3. मनीष सिंह (25 वर्ष): वर्तमान निवासी सेक्टर 3/E, बीएस सिटी; स्थायी निवासी सारण, बिहार। पूर्व में चास और सेक्टर 4 थानों में मामले दर्ज।
4. रईसुद्दीन सैफी उर्फ रईस खान (32 वर्ष): निवासी हाजीनगर, चास; स्थायी पता अमरोहा, उत्तर प्रदेश।
5. सैफी अहमद उर्फ मोहम्मद सुन्दर अली (25 वर्ष): निवासी कुम्हार चौक, हरला; स्थायी निवासी सिवान, बिहार।
6. ब्रजकिशोर सिंह (58 वर्ष): निवासी सिवानडीह रोड, चास; स्थायी निवासी मोतीहारी, बिहार।
जप्त वाहन: अपाचे मोटरसाइकिल – 02, बजाज पल्सर – 01, टीवीएस स्पोर्ट्स – 01
अभियान में शामिल टीम के सदस्य:
– पु.नि. अनिल कच्छप (थाना प्रभारी)
– पु.अ.नि. अमरजीत कुमार, सुनील कुमार सिंह, धन्नजय कुमार, सुरेश यादव
– स.अ.नि. उमेश कुमार
– आ. 52 रंजीत कुमार रवानी, आ. 749 नरेश मंडल, आ. 953 मो. अलाउद्दीन
– चालक आ. 1478 मुनसार अहमद
– हरला थाना के सशस्त्र बल

पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगेगा। मामले की गहन जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।