गिरिडीह में पारिवारिक विवाद के कारण मासूम के मुंह में डाली ब्लेड, आरोपी महिला फरार

बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड के दशरीडीह गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संपत्ति विवाद के कारण एक महिला पर अपने देवर के मासूम बेटे के मुंह में ब्लेड डालने का आरोप लगा है।

Advertisement

घटना शुक्रवार को घटी जब राहुल कुमार सोनी के बेटे, शिवांश के मुंह में ब्लेड डाल दी गई। ब्लेड निगलने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजन घबराकर उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर पहले तिलैया और फिर रांची रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के प्रयास से अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Advertisement

आरोपी महिला फरार, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था। इसी दौरान आरोपी महिला रेशमी देवी ने कथित रूप से बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी।

Advertisement

फिलहाल, रेशमी देवी और उसके पति भीखो सोनार फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *