Bulletin India.
हेमंत हांसदा की रिपोर्ट।
जारंगडीह (बोकारो)। ढोरी माता का वार्षिक महोत्सव पूजा शुरू हो चुका है। आज शाम को ही शोभा यात्रा निकाली गई और मिस्सा पूजा फादर लिनुष पिंगल एक्का द्वारा विश्व में शांति बनी रहे बाइबल पाठ वचन का सन्देश दिया।

ढोरी माता तीर्थालय में स्थित है यह सभी धर्मों का आस्था का मुख्य केंद्र है तथा कोयलांचल में बसे सभी लोगों का माता मरियम पर विश्वास व श्रद्धा है। यहां देश के सभी भागों से सभी धर्म जाति समुदाय के लोग यहां दर्शन के लिए प्रत्येक वर्ष आते हैं। प्रसिद्ध होने व मान्यता के अनुसार यहां दर्शन करने वालों का हर मनोकामना पूर्ण होती है। प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के अंतिम शनिवार व को रविवार वार्षिक महोत्सव के रूप में कार्यक्रम कर यहां ढोरी माता का त्योहार मनाया जाता है। यहां विशेष कर देश के विभिन्न राज्यों से ईसाई धर्म के श्रद्धालु आते हैं और दर्शन कर माता के समक्ष पूजा व प्रार्थना कर माता मरियम के चरणों से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
इस वार्षिक महोत्सव में लाखों लोग देश के विभिन्न भागों से आते हैं ढोरी माता पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां पर इसे वार्षिक मेला का रूप दिया जाता हैऔर स्थानीय लोगों और पुलिस की पूर्ण भागीदारी व सक्रियता बनी रहती है ताकि ढोरी माता का महोत्सव शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके यहां आने वालो किसी भी श्रद्धालु भक्तों को परेशानी न हो इसका स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरा ख्याल रखा जाता है। यहां सबसे विशेषता वाली बात यह है कि ढोरी माता में सभी जाति धर्म के लोग इस उत्सव को मनाते है।
