• दामोदर नदी क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर छापामारी, दो ट्रैक्टर जब्त  

बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

बोकारो। उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर खनन विभाग ने चार ट्रैक्टरों को जब्त किया। हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंटेक वेल तेलमच्चो ब्रिज के समीप दामोदर नदी क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टरों को अवैध रूप से बालू लोड करते हुए पकड़ा गया, जिन्हें विधिवत जब्त कर हरला थाना को सुपुर्द किया गया। इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement

अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय भूमिका 

इस छापामारी अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, पु.अ.नि उपेंद्र चौधरी, हरला थाना पुलिस और स्थानीय पुलिस बल के जवान शामिल थे। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। इस संदर्भ में खान निरीक्षक सीताराम टुडू ने बताया कि चंद्रपुरा थाना क्षेत्र से एक, चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से एक तथा दामोदर नदी से दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है।

Advertisement

अवैध खनन के खिलाफ सख्ती जारी

बोकारो जिला प्रशासन लगातार अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त विजया जाधव के नेतृत्व में खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *