बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

रांची। राजनीतिक फेरबदल के दौर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को एक और बड़ी सफलता मिलने जा रही है। आजसू पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और लोहरदगा के पूर्व विधायक दिवंगत कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामेंगी। चर्चा है कि वह सुबह 11 बजे जेएमएम के कैंप स्थित कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी।

 

नीरू शांति भगत ने वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी के टिकट पर लोहरदगा से चुनाव लड़ी थी, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार रामेश्वर उरांव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब करीब चार महीने बाद वह जेएमएम में शामिल होने जा रही हैं।

Advertisement

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीरू शांति भगत का जेएमएम में शामिल होना आजसू प्रमुख सुदेश महतो के लिए एक बड़ा झटका है। पार्टी के संस्थापक सदस्य की पत्नी का इस तरह पार्टी छोड़ना आजसू की अंदरूनी स्थिति को दर्शाता है।

 

इससे एक दिन पहले ही बीजेपी को भी बड़ा झटका लगा था जब पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी साहिबगंज के भोगनाडीह में जेएमएम में शामिल हुए थे। लगातार हो रहे इन राजनीतिक घटनाक्रमों से स्पष्ट है कि जेएमएम 2029 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।

 

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के रांची स्थित खेलगांव में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले जेएमएम इन राजनीतिक कदमों के जरिए बड़ा संदेश देना चाहती है कि राज्य की राजनीति में उसका प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *