बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।
बोकारो। भीम आर्मी बोकारो महानगर कमिटी ने सोमवार को संत शिरोमणि रविदास आश्रम, सेक्टर-12, बोकारो में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की।

बैठक में हाल ही में संपन्न हुए भीम आर्मी बोकारो महानगर कार्यकर्ता मिलन समारोह की समीक्षा की गई, जिसे सभी सदस्यों ने सराहा। साथ ही, भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया गया।

सदस्यों ने सर्वसम्मति से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया। जयंती समारोह के अंतर्गत टोल प्लाजा बालीडीह से नया मोड़ और नया मोड़ से चास पुल तक झंडा लगाने पर सहमति बनी। इसके अलावा, रेलवे कॉलोनी, बोकारो से मोटरबाइक और चारपहिया वाहनों के साथ एक विशाल शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में शामिल सदस्य:
अजित कुमार, अभिषेक भारती, संजय कुमार, राजीव कुमार, डॉ. शैलेन्द्र, दिनेश, राजेश कुमार, इंद्रदेव शर्मा, विनोद कुमार, विजय कुमार, बिनय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
