बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।
बोकारो। बोकारो सिटी पार्क में भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) बोकारो महानगर द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज, प्रदेश महासचिव मधुसूदन, और राँची नगर निगम अध्यक्ष अनुपलाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय रविराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भीम आर्मी बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को पूरे देश में फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य शोषित, वंचित, और महिलाओं को उनका हक दिलाना है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद का जिक्र करते हुए कहा कि वे संसद में दलित, वंचित और शोषित समाज के अधिकारों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।

इस मौके पर अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष अमरनाथ, हमीद बिनय, अजय, ह्रदयानंद, नूर बीबी, शुभम, सन्नी, बिशु, भोलू, विकास, दिलीप, सुनील, चंदन, प्रभुनाथ बौद्ध, ध्रुव कुमार, सुरेश दास, अवधेश, शंभु, आनंद, अभिषेक भारती, अजीत, मुकेश, जैकी, सूरज, बिनोद, राकेश, और रंजीत समेत कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने की शपथ ली।
