• बोकारो जिला बार एसोसिएशन चुनाव 2025 : 2 अगस्त को होगा मतदान, 8 पदों के लिए 68 प्रत्याशी मैदान में
• मतदान दो पालियों में, सोशल मीडिया पर बढ़ी सरगर्मी
बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।
बोकारो। बोकारो जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2025 के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव 2 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दो पालियों में सम्पन्न कराया जाएगा। निर्वाचन समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी, जिसके बाद एक घंटे का मध्यांतर होगा। पुनः दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
इस चुनाव में कुल 8 प्रमुख पदों के लिए 68 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। एक ओर जहां उम्मीदवार अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया भी प्रचार-प्रसार का प्रमुख माध्यम बनकर उभरा है। इसी मंच पर अब आरोप-प्रत्यारोप और कटाक्षों का दौर भी देखा जा रहा है, जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्मा गया है।

सभी पदों पर प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है:
1. अध्यक्ष पद (6 उम्मीदवार):
- अनिमेष चौधरी
- बासुदेव गोस्वामी
- हरि प्रकाश सिंह
- मनोज कुमार सिंह
- राम सिंहासन राम
- संदीप कुमार बंदोपाध्याय
2. उपाध्यक्ष पद (5 उम्मीदवार):
- कृष्णकांत धर्मराज
- ललटू चरण महतो
- रंजीत कुमार
- सुदेश कुमार सिंह
- सुनील प्रसाद
3. महासचिव पद (6 उम्मीदवार):
- अशोक कुमार
- दिनेश प्रसाद शर्मा
- कुमार सुधांशु
- ललन कुमार
- महेश चौधरी
- सुभाष चक्रवर्ती
4. कोषाध्यक्ष पद (4 उम्मीदवार):
- अशोक कुमार ठाकुर
- संजय कुमार मिश्रा
- संजीत कुमार महतो
- सोमनाथ शेखर
5. सहायक कोषाध्यक्ष पद (3 उम्मीदवार):
- पंकज कुमार पाण्डेय
- राकेश कुमार झा
- सचिन कुमार महतो
6. संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) पद (7 उम्मीदवार):
- बिनोद कुमार सिंह (2)
- विश्वजीत कुमार
- लालू कुमार
- प्रदीप कुमार झा
- सुनील कुमार सिंह (3)
- विकास तापाड़िया
7. संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) पद (6 उम्मीदवार):
- अनंत कुमार पाण्डेय
- शोक कुमार श्रीवास्तव
- अतुल कुमार
- खुर्शीद आलम
- प्रेम कुमार (2)
- रामाकांत महतो
8. कार्यकारी सदस्य पद (32 उम्मीदवार):
- अजीत कुमार चौधरी
- अंकित ओझा
- अरुप कुमार चक्रवर्ती
- आयशा परवीन
- बिजय कुमार झा (2)
- बीणा रानी
- दामोदर कुमार
- दीपक कुमार
- दिप्ती कुमारी
- डॉ रामकिंकर शर्मा
- हिमांशु शेखर
- कामदेव पाठक
- कृष्ण देव प्रसाद
- माया सिंह
- मृत्युंजय कुमार
- मृत्युंजय मल्लिक
- नवीन कुमार
- पंकज प्रसाद
- प्रनेश कुमार सिंह
- राजेश कुमार दुबे
- रामकृष्ण चौहान
- रेखा कुमारी
- रूपेश कुमार
- संपूर्ण चंद्र लायक
- संजय कुमार (9)
- संजय कुमार डे
- सृष्टिधर सिंह
- सुनील कुमार डे
- सुनीता देवी
- सुशील कुमार ठाकुर
- विष्णु कांत मिश्रा
- यतिंद्र नाथ विद्यार्थी
चुनाव को लेकर दिख रहा उत्साह
बोकारो जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ संपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। कई प्रत्याशी वकालतनामा, बैठकों और भोज के माध्यम से समर्थकों को साधने में लगे हैं।
सोशल मीडिया बना प्रचार का मंच
इस बार प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका देखी जा रही है। प्रत्याशी फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर पोस्ट, वीडियो और संदेश साझा कर रहे हैं। हालांकि, कुछ प्रत्याशियों द्वारा विरोधियों पर की गई कटाक्षपूर्ण टिप्पणियों ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है।
निर्वाचन समिति ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर ली है। मतदान स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अधिवक्ताओं की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
अब सभी की निगाहें 2 अगस्त पर टिकी हैं, जब अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। परिणाम की घोषणा मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार 3 अगस्त को सुबह 9 बजे की जाएगी।