• ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न।

  • राष्ट्रीय परिषद और कार्यकारिणी समिति का गठन।

बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

रांची। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) का तीन दिवसीय 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली के आईटीओ स्थित प्यारेलाल भवन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के अंतिम सत्र में 228 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद का गठन किया गया, जिसमें 75 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का भी चयन किया गया।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से वी. शंकर को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजीव डिमरी को महासचिव निर्वाचित किया गया। झारखंड से चार वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में शामिल किया गया, जिसमें शुभेंदु सेन को सचिव, जबकि भुवनेश्वर केवट, कृष्णा सी. सिंह और हलधर महतो को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Advertisement

इसके अलावा, झारखंड से राष्ट्रीय परिषद में विकास सिंह, गीता मंडल, बैजनाथ मिस्त्री, बालेश्वर गोप, मनोज कुशवाहा, बालेश्वर यादव, अमल घोष, कार्तिक प्रसाद, महादेव मांझी, बिपिन मंडल, सुभाष मंडल, डी. एस. दिवाकर, महेश कुमार सिंह, गोपाल शरण सिंह, दशरथ साहू, जे. एन. सिंह, महेन्द्र जैक्सन, मीनू वास्की, गूंजा देवी और सुनीता मुर्मू सहित कई अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।

Advertisement

झारखंड से चार पदाधिकारियों के एक साथ चयनित होने पर राज्य के ऐक्टू कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखा गया। उन्होंने इसे संगठन के प्रति झारखंड के योगदान की महत्वपूर्ण स्वीकृति बताया और अपनी खुशी जाहिर की। उक्त आशय की जानकारी मनोज कुशवाहा ने दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *