झारखंड की राज्यसभा सांसद महुआ माजी की हालत स्थिर, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी अस्पताल में मौजूद  

बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की वरिष्ठ नेत्री एवं राज्यसभा सांसद महुआ माजी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका हाल समाचार लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन अस्पताल पहुंची। उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी स्वयं अस्पताल में मौजूद रहकर उनके इलाज पर नजर रख रहे हैं।

Advertisement

मंत्री अंसारी ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि महुआ माजी के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि “पूरी मेडिकल टीम सक्रिय है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है।”

Advertisement

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ भी पहुंचे अस्पताल  

इस बीच, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी महुआ माजी का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात कर उनकी स्थिति पर चर्चा की। दोनों मंत्रियों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं और इलाज को लेकर विस्तृत बातचीत हुई।

Advertisement

खतरे से बाहर हैं महुआ माजी  

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महुआ माजी अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने झारखंड की जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और महुआ माजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।  

उन्होंने कहा‌ कि “डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार, वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर लोगों के बीच वापस आएंगी। अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर उनके बेहतर इलाज के लिए तत्पर है।”  

Advertisement

झामुमो नेताओं और समर्थकों के अलावा महुआ माजी के शुभचिंतक भी अस्पताल पहुंचकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *