बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।
बोकारो। नगर के सेक्टर 12 E स्थित खालसा मैदान में बेहतर झारखंड 11 और बोकारो प्रेस 11 के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। जहां बेहतर झारखंड की टीम ने बोकारो प्रेस 11 को तीन विकेट से हराया। खेल की शुरुआत बेहतर झारखंड के संस्थापक विवेक सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कहा कि ऐसे आयोजन से सभी का उत्साहवर्धन होता है। भाग दौड़ की जिंदगी में अपने लिए भी समय निकालना जरूरी होता है ऐसे में सभी ने समय निकालकर मैदान में अपना योगदान दिया यह अच्छा प्रयास है।

बेहतर झारखंड के कप्तान विवेक सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बोकारो प्रेस 11 की टीम की ओर से राममूर्ति प्रसाद और जयलक्ष्मी नारायण ने पारी की शुरुआत की। बोकारो प्रेस 11 ने निर्धारित 12 ओवरों में 83 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। टीम के लिए हिमांशु प्रसाद ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए तीन छक्कों और तीन चौकों की मदद से 47 रन बनाए। उनके अलावा राम मूर्ति प्रसाद (5), सत्य पॉल (9), विश्वजीत झा (5) और राजेश राज (3) रन जोड़ने में सफल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेहतर झारखंड 11 की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। कप्तान विवेक सिंह और संजय कुमार 9- 9 रन बनाए। टीम की ओर से आशीष कुमार सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली। बेहतर झारखंड 11 की टीम ने 11वें ओवर में 84 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। मैच समाप्ति के बाद बेहतर झारखंड के संस्थापक विवेक सिंह ने पत्रकार सहित सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर बेहतर झारखंड के लाल बाबू सिंह, नितिन सिंह, अजीत कुमार, राकेश कुमार मधु, सिद्धार्थ जैन, बबलू, मनजीत, नीरज पटेल, आदित्य, संजय, अमर प्रताप, आशीष, सुनील और बोकारो प्रेस 11 की ओर से कप्तान राजेश कुमार (हिंदुस्तान), राम मूर्ति प्रसाद (दैनिक जागरण ), मनीष राय (प्रभात खबर), राजेश राज (दैनिक भास्कर), हिमांशु प्रसाद (डी फोकस), विश्वजीत झा (हिंदुस्तान), अभय प्रजापति (हमारा बोकारो), लक्ष्मी नारायण(डी फोकस), सत्य पाॅल (उत्कल मेल), सुनील महतो(दैनिक भास्कर), धर्मनाथ कुमार (प्रभात खबर), सुरेंद्र कुमार (भारत सिटी लाइव), कृष्णा चौधरी (हिंदुस्तान) सहित अन्य उपस्थित रहे।
