बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

बोकारो। बोकारो जिले के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में एक पुलिस जवान का शव उसके आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

मृतक जवान चंदन कु. शांडिल्य (फाइल फोटो)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर-4 A के क्वार्टर नंबर 2068 में पुलिस जवान चंदन कुमार शांडिल्य का शव बरामद किया गया। मृतक जवान बोकारो कोर्ट में एडीजे-4 का बॉडीगार्ड था। पुलिस के अनुसार, जवान ने संभवतः अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच  

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सिटी डीएसपी आलोक रंजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, फॉरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विडियो खबर देखने के लिए यहां क्लिक करें

फॉरेंसिक टीम कर रही जांच 

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंची और मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र की। जवान का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

चंदन कुमार शांडिल्य बिहार के नवादा जिले के हिशवासराय गांव का रहने वाला था। वह अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ बोकारो में रहता था। घटना के समय घर पर वह अकेला था।

Advertisement

परिजनों और सहकर्मियों में शोक 

जवान की अचानक हुई मौत से परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर है। पुलिस मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Advertisement

आगे की कार्रवाई

पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है। यदि कोई अन्य कारण सामने आता है तो जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। फिलहाल, फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *