बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।
बोकारो। झारखंड के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव का बोकारो आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बोकारो जिला इकाई एवं झारखंड प्रदेश राजद के नेतृत्व में सेक्टर-11 पेट्रोल पंप और होटल हंस रीजेंसी के सभागार में मंत्री का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।

विभागीय कार्यक्रम के बाद महागठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के चौतरफा विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। हम राज्य में मजदूरों, कामगारों और उद्योगपतियों का पलायन नहीं होने देंगे।”
मंत्री यादव ने कहा कि सरकार बिना किसी जाति, धर्म और संप्रदाय का भेदभाव किए राज्य के विकास में पूरी शक्ति लगाएगी। उन्होंने गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी को पूरा सम्मान मिलेगा और महागठबंधन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी और बोकारो जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने मंत्री यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि “मंत्री जी के हर दौरे में गठबंधन दलों के नेताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। उनके प्रशासनिक फैसलों से बोकारो के उद्यमियों और कामगारों में नई उम्मीद जगी है।”
व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बजाज ने भी मंत्री यादव का स्वागत किया और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व से व्यवसायियों, उद्यमियों और उद्योगपतियों को लाभ मिलेगा।
स्वागत समारोह में उपस्थित प्रमुख नेता
इस स्वागत कार्यक्रम में युवा राजद प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव, युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, राज्य परिषद सदस्य बोधन गोप, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता रमाकांत शाह, सीताराम यादव, महासचिव अशोक यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अरुण यादव, मनोज यादव, रामप्रवेश सिंह, बाबू भाई, नरेश कुमार और संतोष कुमार गिरी सहित दर्जनों राजद नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।