बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।
बोकारो। रोटरी क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी द्वारा आशा की किरण प्ले स्कूल, उल्गोडा में ग्रामीण बाल चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य 12 वर्ष तक के बच्चों को संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, पोषण सहायता और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना था। यह शिविर रोटेरियन डॉ. एस.सी. मुंशी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस शिविर के दौरान निम्नलिखित प्रमुख सेवाएं प्रदान की गईं:
✅ बाल स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श अनुभवी चिकित्सकों द्वारा।
✅ बच्चों के पोषण के लिए प्रोटीन युक्त सप्लीमेंट्स का वितरण।
✅ 2 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए कृमिनाशक दवा।
✅ 3 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को टाइफाइड का टीकाकरण।
✅ रक्ताल्पता (एनीमिया) को दूर करने के लिए आयरन और फोलिक एसिड सप्लीमेंट्स।
✅ विटामिन ए सप्लीमेंटेशन जिससे बच्चों की दृष्टि और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो।
✅ अन्य आवश्यक दवाइयाँ एवं लक्षण-आधारित उपचार।
✅ माता-पिता के लिए “बच्चों को स्वस्थ और फिट रखने के उपाय” पर स्वास्थ्य जागरूकता सत्र।
इस शिविर में कुल 367 बच्चों को उपरोक्त समस्त सेवाएं प्रदान की गई।
इस शिविर में कई समर्पित रोटेरियनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें अध्यक्ष रोटेरियन महेश कुमार गुप्ता, रोटेरियन अशोक तनेजा, रोटेरियन अशोक जैन, रोटेरियन अशोक केडिया, रोटेरियन मन्नू श्रीवास्तव, रोटेरियन अमृत महतो, रोटेरियन प्रदीप रे और रोटेरियन प्रदीप सिंह शामिल थे।
अध्यक्ष रोटेरियन महेश कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किए और महत्ती भूमिका निभाई।

इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन महेश कुमार गुप्ता ने सभी सहभागी रोटेरियनों, चिकित्सकों और सहायकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुस्कान अस्पताल की ओर से डॉ एस सी मुंशी, रीता मुंशी, डॉ विनोद, डॉ वंदना सहाय, डॉ सविता महतो, ममता कुमारी, सुचिता सिंह, संतोष कुमार गोप, शांता परिरा, कृष्णा हरि , जब्बार अंसारी और अजय कुमार ने अहम भूमिका निभाई। अध्यक्ष रोटेरियन महेश कुमार गुप्ता ने कहा, “यह चिकित्सा शिविर रोटरी के सामुदायिक सेवा के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है और आगे भी हम ऐसे सार्थक प्रयास जारी रखेंगे।”
रोटरी क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और समर्थकों का हार्दिक धन्यवाद करता है। इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से क्लब स्वास्थ्य सेवा, बाल कल्याण और सामुदायिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।