बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

रांची। हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है। हजारीबाग पुलिस ने रविवार देर शाम उन्हें जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया। अशोक कुमार लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी तलाश जारी थी।

Advertisement

गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2024 को हजारीबाग सदर के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गई थीं। उन्हें रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद अनीता देवी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने लोहसिंघना थाने में FIR दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने अपनी बहन के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। एफआईआर में अशोक कुमार सहित उनके परिवार के सदस्यों को अनीता देवी की जलने की घटना में शामिल बताया गया था।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। टीम को इस मामले की विस्तृत जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था। इसी कड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर अशोक कुमार को रांची से गिरफ्तार कर लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *