बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।
आद्रा। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 10 फरवरी 2025 (सोमवार) से 16 फरवरी 2025 (रविवार) तक इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन और सिग्नल विभाग द्वारा साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक लागू किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

रद्द की गई ट्रेनें:
रोलिंग ब्लॉक के कारण निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:
68090/68089 (आद्रा-मिदनापुर-आद्रा) – 10, 14 और 16 फरवरी 2025
68046/68045 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) – 10 से 16 फरवरी 2025
63594/63593 (आसनसोल-पुरूलिया-आसनसोल) – 10, 14 और 15 फरवरी 2025
18019/18020 (झारग्राम-धनबाद-झारग्राम) – 10, 13 और 16 फरवरी 2025
68053/68054 (आद्रा-बाराभुम-आद्रा) – 10 फरवरी 2025
13503/13504 (बर्धमान-हटिया-बर्धमान) – 10 फरवरी 2025
संक्षिप्त परिसमाप्ति/संक्षिप्त प्रारंभ:
68056/68060 (टाटानगर-आसनसोल-बाराभुम) – 10 और 15 फरवरी 2025 को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ओरिजिनेट की जाएगी। इस दौरान, आद्रा-आसनसोल-आद्रा खंड में यह सेवा रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तन:
18601 (टाटा-हटिया एक्सप्रेस) – 14 फरवरी 2025 को यह ट्रेन चांडील-पुरूलिया-कोटशीला-मूरी के स्थान पर चांडील-गुंडा बिहार-मूरी मार्ग से संचालित की जाएगी।
नियंत्रित ट्रेन:
18035 (खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस) – 10 फरवरी 2025 को मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा।

यात्रियों के लिए सूचना:
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इन परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। संबंधित स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित घोषणाएँ की जाएंगी।