बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।
रांची। भाकपा माले राज्य सचिव ने जानकारी दिया कि भाकपा माले के पूर्व राज्य कार्यालय सचिव कॉमरेड बिनोद लहरी का आज रात 1:50 बजे रिम्स अस्पताल में निधन हो गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मृत्यु डिसइलेक्ट्रोलाइटीमिया (Electrolyte imbalance) के कारण हुई। वे 56 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी, शुगर, और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उनका इलाज रिम्स में चल रहा था, लेकिन बाद में उन्होंने होम्योपैथी के माध्यम से इलाज शुरू किया था।
कल रात डीजे की तेज ध्वनि से उनकी बैचेनी बढ़ी, जिसके बाद पार्टी के साथी उन्हें रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाए, लेकिन वे बच नहीं सके।
कॉमरेड बिनोद लहरी का निधन से पूरी पार्टी आहत है, पार्टी राज्य कमिटी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है एवं उन्हें लाल सलाम पेश करती है। आज तड़के सुबह उनका पार्थिव शरीर पार्टी कार्यालय लाया गया, जहां कॉमरेडों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और लाल झंडे के साथ अंतिम विदाई दी।
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि “कॉमरेड बिनोद लहरी ने 1980 के दशक में छात्र जीवन से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और भाकपा माले के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में पार्टी की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाब ्या। वे जमशेदपुर से लेकर राज्य कार्यालय रांची तक पार्टी के कई महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल रहे। उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।”