- भाभी ने रची खौफनाक साजिश
 - देवर की हत्या के लिए Contact killer को दी सुपारी
 - चार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
 
बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।
बोकारो। बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के मधुकरपुर निवासी और हजारीबाग जिला कोषागार में Clerk पिंटू कुमार नायक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पिंटू की हत्या उसकी भाभी सुनीता देवी ने सुपारी देकर चार अपराधियों की मदद से करवाई थी। गुरुवार को बोकारो पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का पूरा खुलासा किया। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताते चलें कि यह मामला 12 जनवरी 2025 की रात का है। मृतक के भाई सकुल नायक ने 13 जनवरी को कसमार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सकुल के अनुसार, रात करीब 11:00 से 11:30 बजे के बीच घर के अंदर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वे भागकर अपने भाई पिंटू के कमरे में पहुंचे तो देखा कि पिंटू बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था। गोली उसकी छाती में लगी थी।
पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, और पिंटू को जैनामोड़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में कसमार थाना ने कांड संख्या 04/25 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की मदद से अपराधियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू की भाभी सुनीता देवी भी शामिल है, जिसने अपने देवर की हत्या के लिए चार अन्य अपराधियों को सुपारी दी थी।

गिरफ्तार आरोपी
- छोटेलाल नायक उर्फ छोटू उर्फ भोलू (22 वर्ष), निवासी छपरगढ़ा, तेनुघाट, थाना पेटरवार।
 - टिमा तुरी (36 वर्ष), निवासी चापी टोला, जोराबांध, थाना पेटरवार।
 - राहुल कश्यप (32 वर्ष), निवासी ग्राम दांतु, थाना कसमार।
 - अजीत कुमार उर्फ सीताराम साव (29 वर्ष), निवासी मेटकुरीखुर्द, थाना दारु, जिला हजारीबाग।
 - सुनीता देवी (42 वर्ष), निवासी मधुकरपुर, थाना कसमार।
 
बरामद सामान
हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
- एक देशी पिस्तौल और एक कट्टा।
 - 7.65 एमएम की पांच जिंदा गोलियां, 8 एमएम की चार गोलियां, और एक खाली खोखा।
 - घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल (JH09AL0869) व मोबाइल फोन।
 
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
मामले के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही:
- मुकेश कुमार पांडेय, जरीडीह अंचल, बोकारो।
 - चंद्रदेव कुमार, थाना प्रभारी, कसमार।
 - रंजन कुमार सिंह, कसमार थाना।
 - कुंदन कुमार, कसमार थाना।
 - अजीत कुमार, प्रभारी, तेनुघाट ओपी।
 - स.अ.नि. रोजिद आलम और रंजीत सिंह।
 - तकनीकी शाखा के अधिकारी एवं कर्मी।
 
पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित सुरागों का पता लगाया जा सके।
