• बोकारो जिला बार एसोसिएशन चुनाव 2025 के परिणाम घोषित, कई नए चेहरे को भी मिली जिम्मेदारी

बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

बोकारो। बोकारो जिला बार एसोसिएशन 2025 के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सोमवार तड़के तक चली मतगणना प्रक्रिया के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। बारह घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना के पश्चात प्रत्याशियों व अधिवक्ता समुदाय की धड़कनों को विराम मिला।

 

इस चुनाव में बासुदेव गोस्वामी ने एक बार फिर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिमेष चौधरी को निर्णायक मतों से पराजित किया। वहीं महासचिव पद की कुर्सी के लिए चली कांटे की टक्कर में दिनेश प्रसाद शर्मा ने पूर्व महासचिव महेश चौधरी को पराजित कर महत्वपूर्ण जीत हासिल की।

 

अन्य प्रमुख पदों में सुदेश कुमार सिंह ने उपाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की, जबकि सोमनाथ शेखर को कोषाध्यक्ष चुना गया। सहायक कोषाध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार झा ने बाजी मारी।

 

इसके अतिरिक्त विभिन्न पदों पर निम्नलिखित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की:

  • संयुक्त सचिव (पुस्तकालय): अतुल कुमार
  • संयुक्त सचिव (प्रशासनिक): प्रदीप कुमार झा

 

कार्यकारी सदस्य: मृत्युंजय मल्लिक, आयशा परवीन, नवीन कुमार, रूपेश कुमार, कामदेव पाठक, दामोदर कुमार, विष्णु कांत मिश्रा, प्रनेश सिंह, संजय कुमार।

 

चुनाव के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। विजयी प्रत्याशियों का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के इस चुनाव को जिले की अधिवक्ता बिरादरी में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, और इस बार के परिणाम कई नए समीकरणों को जन्म दे सकते हैं।

 

मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया गया। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया।

“झारखंड के जन नायक महान आंदोलनकारी दिशोम गुरुजी को बुलेटिन इंडिया की ओर से शत-शत नमन!”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *