बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।

बोकारो। बोकारो परिसदन में झारखंड महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष फिरदौस नूरी ने की। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की।

बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष रतन लाल मांझी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचारों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व से प्रभावित होकर महिलाएं बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह झामुमो की जनकल्याणकारी नीतियों में जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें सदस्यता दिलाई और पार्टी परिवार में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के सिद्धांतों और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं तथा राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष फिरदौस नूरी ने कहा कि महिलाओं के जुड़ने से झामुमो की ताकत में वृद्धि होगी और वे राज्य के सामाजिक-राजनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

 

बैठक में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से महिला सचिव रेखा देवी, उपाध्यक्ष सावित्री बाउरी, फुलमनी देवी, शांति किस्कू, हीरा देवी, प्रीति देवी, सरिता देवी, सविता पांडे, फूल कुमारी सोरेन, महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल, आलोक सिंह, सदानंद गोप, जिला प्रवक्ता आकाश टुडू, महानगर प्रवक्ता राकेश सिन्हा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमन कुमार सिंह सहित मगाराम दे, बैद्यनाथ पाल, फिरोज अंसारी, सोनू सिंह, कलीम बाबू, मुख्तार असलम, प्रदीप यादव, जयमाला देवी, संगीता देवी, सुनीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रिंकू देवी, किरण देवी, शिप्रा सिंह, पायल कुमारी, भवानी देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी नए सदस्यों ने पार्टी को मजबूत करने और राज्य के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *