बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।
बोकारो। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, बोकारो जिला समादेष्टा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्तव्य पदाधिकारी सह कंपनी कमांडर आनंद कुमार नायक ने की।
इस अवसर पर श्री नायक के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नायक ने कहा कि शुद्ध वातावरण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पर्यावरण से प्राप्त संसाधनों पर हमारा जीवन पूरी तरह से निर्भर है, इसलिए जल, जंगल, जमीन, पहाड़ और नदियों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
कर्तव्य पदाधिकारी ने आगे कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ हमारे भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। एक वृक्ष को सौ पुत्रों के समान माना गया है, इसलिए उसका संरक्षण करना हम सबका नैतिक और सामाजिक दायित्व है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में कार्यालय मुंशी केदारनाथ सिंह, राजेश कुमार रवि, जयप्रकाश सिंह, राजन मांझी, रितेश कुमार, संतोष कुमार, गौतम कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार मंडल, ऋषि कुमार, सिनोद कुमार सहित गृह रक्षक भक्ति प्रसाद मंडल, सुशील कुमार, विकास कुमार, मंटू सिंह एवं वन विभाग के कर्मियों के साथ-साथ महिला गृह रक्षक भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और हरियाली को बढ़ावा देना था।