बुलेटिन इंडिया, संवाददाता।
रांची। झारखंड सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री को तबीयत में अस्वस्थता महसूस होने पर तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की एक विशेष टीम उनकी जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
मंत्री के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते हीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी अस्पताल पहुंचे और मंत्री योगेंद्र प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक जांच जारी है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस बीच मंत्री के समर्थकों और विभागीय अधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।